मीठेतुमसे प्यार करते - करतेमहसूस होता है कि मेरा शरीरएक चटक लाल सेब हो गया है।पिता आते हैं, जब भी उनका मन हो,एक-आध बुड़का मार लेते हैं।कभी वो लोग जिन्हें मैंने अपना मानने की जुर्र‌‌‍‌त की, वो फाँके चबा जाते हैं,उनके तानों जमने लगे हैं मुझ परमटमैली झुर्रियों की तरह।तुम्हारा मेरे साथ होना याद दिलाता रहता है मुझेएक खाए हुए सेब की व्यथा जिसे पूरा होने का या महसूस करने का कोई हक नहीं।- किंशुक