सच कहा

मिट्टी ही हूँ और तू कौन मुझसे ही बना एक खिलौना चाहे खेल या रौंद पर करने नव-निर्माण शहीदों के रक्त किसानों के स्वेद बादलों से बरसे अमि से सनी हूँ मैं चूम ना निकले कोई बात नहीं पर जो उड़ाई कभी अस्मिता मेरी संग ले हवा आँखों की ज्योति हर लूँगी मत कर गरूर तू तो क्या मुझसे बनी भगवान की मूरत भी एक दिन मिल जाती है मुझ में ही आकर