क्या वसुधैव कुटुम्बकम एक कल्पना ही बन कर रह जाएगी।कब तक माँ धरा के ही बेटे अपनी माँ की ही गोदी में जाने को एक दूसरे की इजाजत माँगेगे।कब तक एक भाई दूसरे भाई के खून से नहा कर अपनी माँ की छाती से लिपटते जाएँगे। अरे! ओ! आलीशान कोठियों में बैठे शतरंज के खिलाड़ियों,सांडो की लड़ाई के शौकीन कब तक अपने प्रारब्ध की कमाई माँ वसुन्धरा के वक्ष को उसके ही पुत्रों के रक्त से सिंचित कर बरबाद करोगे।अब और बरदाश्त नहीं होता,कब तक ललनाएँ चूड़ियाँ तोड़ती रहेगी,सिन्दूर माथे से पोंछती रहेगी,बहिनें कब तक राखी बाँधने को भाईयों की कलई के लिए तरसेगी,माँए कब तक छाती पीटती रहेगी,भाई-भाई आपस में गले मिलने को कब तक तड़फते रहेंगे।बहुत हो गया,अब बस करो।माँ वसुधा को जमीन का टुकड़ा या जागीर समझना बंद करो।युद्ध का खेल बंद करो।अब तो बस "वसुधैव कुटुम्बकम"की कल्पना साकार करो।