मैं लौट के न आई इसकी वजह - मेरी बेवफाई न थी। मेरे न होने से - तेरी आँख भी तो न भर आयी थी। मैंने देखा था मुड़ के तुझे- तूने एक आवाज भी न लगाई थी। जिस मोड़ पे तू रुका था- तुझ संग एक नई परछाई थी। बोलो कैसे मैं लौटती जब हाथों में तुम्हारे - किसी और की कलाई थी।