मुझे कहाँ ख़ोज़ रहा, मैं तो तेरे अंदर ही हूँ। ईधर ऊधर यूँ क्यूँ भटक रहा, अंदर झाँक मैं वहीं हूँ। मुझे कहाँ तू ख़ोज़ रहा, मैं तो तेरे अंदर ही हूँ। ईधर ऊधर कहाँ भटक रहा, अंदर देख मैं वहीं हूँ। ओम की ध्वनि में, अज़ान की पुकार में। मंदिर के परिसर में, मस्ज़िद के मीनारों में। गीता के उपदेशों में, क़ुराण के आयतों में। ईश्वर की मूरत में, ख़ुदा के सुरत में। काशी प्रयाग में, मक्का मदीना में। सृष्टि के कण कण में, जहाँ के हर अंश में। मेरा अंग अंग मिला तुझमें, मैं कहाँ अलग तुझसे। मुझे कहाँ ख़ोज़ रहा, मैं तो तेरे अंदर ही हूँ। ईधर ऊधर यूँ क्यूँ भटक रहा, अंदर झाँक मैं वहीं हूँ। दूसरों की ओर मदद करते बढते उन हाथों में। तेरे अंदर बसा सच्चाई-इंसानियत की चाहतों में। ग़र गलत उठे कदम को जलाकर राख करते। मन के दशमुँहे रावण को मिटाकर राम करते। ख़ुद की तलब भूलाकर दूसरों की प्यास बुझाते। ज़िस्म से रूह तक का सफ़र तय करती हर सोच में। अपने अंदर के अंधेरे को रूहानियत सा नूर करते। तेरे हर कार्य में, तेरे हर राह में, तेरे मंज़िल तक, तेरे साथ मिलकर तुझसे जो चला, वो लौ मैं ही तो हूँ। मुझे कहाँ ख़ोज़ रहा, मैं तो तेरे अंदर ही हूँ। ईधर ऊधर यूँ क्यूँ भटक रहा, अंदर झाँक मैं वहीं हूँ। सही-ग़लत के ज़ूस्तज़ू में, अच्छाई-बुराई के जिहाद में। सच-झूठ के फैसले में, काले-सफ़ेद के ज़द्दोजहद में। ज़मीर की ख़ुद से हो रही लडाई में, वफ़ा- बेवफ़ाई के मायने में। सच्ची तावनाक की ख़ोज़ में, ख़ुद को जगाने के शोध में। कर्मों के पुण्य-पाप के भेद में, मुक़द्दस तस्कीन में। तेरा आधार, तेरा हमसफ़र, तेरे अंदर की पुकार बन, तेरा सहारा, तेरा अक्स बन जो रहा, वो मैं ही तो हूँ। मुझे कहाँ ख़ोज़ रहा, मैं तो तेरे अंदर ही हूँ। ईधर ऊधर यूँ क्यूँ भटक रहा, अंदर झाँक मैं वहीं हूँ।।