रण-भूमि बीच छोड़ धनुष,
अश्रु-लिप्त शंकित हो बोले अर्जुन,
हे माधव! राह दिखाओ, मुझे बताओ,
कैसे युद्ध करूँ उनसे, मेरे अपने है जो,
जीवन संस्कार सीखा पितामह से,
उनसे कैसे द्वेष करूँ, आदर योग्य है वो,
हे जगदीश! मुझे दिख रहे सब भाई बंधु,
अंधकार है छाया चाहूँ ओर, हे दीन-बंधु!
हे कृपा सागर! गुरू के रूप में हैं द्रोण,
सीखा रण- कौशल जिनसे,
कैसे करूँ तीक्षण बाणों का प्रहार उन पर।
सुन दुविधा, हरी मुस्कुराए, आकर समक्ष बोले
“हे पार्थ! नहीं है ये नव-रीति,
पाप पर पुण्य की सदैव ही जीत होती,
निष्काम कर्म की राह पर बढ़,
निसंकोच उठा गांडीव, कर रण,
मत भूल ये है चुना मार्ग उनका,
हैं पाप लिप्त सभी, फिर तुझे भय कैसा,
तू अपना कर्तव्य कर, छोड़ मुझ पर शेष,
जीवन का मूल है, गूढ़ समझ,
स्मरण में रहते है वहीं करते है जो कुछ यहाँ विशेष,
इस माया के भव सागर को कर्म-बाण से पार कर,
पुण्य-आहुति है मन तेरा, इसको यज्ञ में अर्पण कर।”
सुन ये उपदेश, साक्षात खड़े हुए इंद्र सूत,
कोमल कांत हृदय को त्यज बोले हरी मित्र,
“हे वासुदेव! सब शंका हुई दूर,
पास जो हो तुम रघुवीर,
सदा बन कर तारण हार,
सम्भाले मेरे जीवन की धार।”
