सुंदर है जो , दुनिया में है जो सबसे खास

जिसके ना होने पर दिल रहता है उदास

ना है वो पैसा ,ना ही कोई जायदाद

वो माँ है यार ,और माँ का प्यार...

जिसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता

जिसके बिना कोई जग में नहीं आ सकता

उसी ने मकान को घर है बनाया 

सुख -दुःख,प्यार - दर्द सब है अपनाया

वो माँ है यार, और माँ का दुलार...

जिसके बारे में सोच कर दिल खुश हो जाए

अरे जिसे देख खुशी को भी खुशी आए

देखो तो एक साधारण सी औरत है वो 

पर मानो तो स्वर्ग की देवी है वो 

वो माँ है यार, और माँ का प्यार...

 बयाँ करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं

उसके लिए भावनाएँ ही पर्याप्त हैं

जब कोई ना देता, तब देती वो साथ है

वो माँ है यार, और माँ का दुलार...

Jaiswalkhushi