तुम पलट कर नहीं देखना


सिक्का तुम्हारा था , बाज़ी भी तुमने ही छोड़ी

जो सिमट सकता था तुम्हारे दायरे में

उसने आज तलब भी छोड़ दी है तुम्हारी ।


चाहत भी यही थी तुम्हारी ।


तो सुनो ,

अब आएगा ख़्याल तुम्हारे जहन में , पलट कर मुझे देखने का ।

जैसे ही ये ख़्याल आए , याद करना वो दिन जब तुम्हारे सवालों को अधूरा छोड़ रखा था मैंने ।

सुनो,

हो सकता है तुम्हारा पलटना मुझे कमज़ोर कर दे

तुम्हारे अधूरे सवालों के पूरे जवाब मेरी जुबां पर आ जाए ।


पर,

गिरी हुई बाज़ी को उठाना वाजिब नहीं होता ।


सुनो,

चाहे जो हो जाए , तुम पलट कर मत देखना।