शब्दों की इस मायाजाल में
तुम मेरी हर कविता के पूर्ण विराम से हो,
जैसे ठहरती है मेरे इठलाते शब्दों की दशा तुम पर ।
सुनो ना ,
तो ऐसा क्यू नहीं करते
ंयू मेरे समांतर चाल को छोड़ ,
मेरे आगे ही क्यू नही चलते?
सुनो ना,
मेरे से आगे ही चलो ना
ताकि निकल जाए मेरे शब्द मायाजाल से,
उन्मुक्त हो जाए वो,
ठहराव की दशा ही ना रहे।
ताकि मिल जाए उन्हें कोई सार्थक अर्थ उनको ।

