सूरज डूबा , सांझ होने लगी ।

दिन भर की दौड़ती ज़िन्दगी में ,

चैन के पल आने लगे ।


सबने सुना ?

जी, सभी ने सुना

अपने अपने सहूलियत से ।


पुरुषों ने सुना , बिस्तर इंतज़ार कर रही है ।

बच्चो ने सुना , धमाचौकड़ी का समय ख़तम हुआ घर में किताबें इंतज़ार कर रही हैं।

बुजुर्गो ने सुना , सांझ के बाती के साथ गुनगुनी चाय की प्याली आ रही है ।


सबके सुकून के आहट के बीच

ये स्त्रियां इतनी हरकत में कैसे आईं ?

उन्होंने सुना ,

ऑफिस से फाइलें समेट घर जल्दी आ जाओ ना

सबका सुकून इंतज़ार कर रहा है तुम्हारा ।


सांझ हो गई है अपनी रफ्तार थोड़ी बढ़ाओ ना ।

इस सांझ का अर्थ हो तुम

सबके थकान का खयाल हो तुम

ज़िन्दगी थक रही है , सफुर्ती हो तुम


सांझ के इस सुकून को खुद में समेट

बस घर जल्दी आ जाओ ना ।