खुद की कहानी से बेहतर

अब मुझे कोई कहानी लगती ही नहीं

इसमें इश्क था गम था और वो थी

और जैसा जग जाहिर है हर कहानी मुकम्मल होती नहीं

मेरा भी हाल कुछ ऐसा ही था

ना रो पाता था ना हसा जाता था

ना उसे भूल पाता था

ना उसे याद रखा जाता था

उसकी तस्वीर आज भी मेरे पर्स में है

उसकी यादें आज भी मेरे सपनो में है

जब खयाल आता है उस दिलनशी का

उन्हीं सपनो में खो जाता हूं

आज भी उसका एहसास मेरे जहन में है

जब याद सताती है उसकी

थोड़ा अकेले में रोता हूं फिर सो जाता हूं