मेरा यकीन करो
अगर तुम्हारा टेक्स्ट मैसेज मुझे
आधी रात को भी जगा दे
तो भी मुझे कभी गुस्सा नहीं आता
बल्कि मुझे ऐसा लगता है
कि कोई मेरे दिल के बहुत करीब है
जो मेरे बारे में सोचता है।

आजकल हम सब बिज़ी हैं
लेकिन जब तुम पूछते हो, "क्या तुम्हारे पास टाइम होगा?"
तो मैं अपना सारा काम भूल जाता हूँ
और तुम्हारे पास चला आता हूँ।
इस उलझी हुई ज़िंदगी में
प्यार अब भी सिंपल है...
एक मीठी बहती नदी की तरह,
साफ़ फिर भी गहरा।