मैं तुम्हारे लिए लाया हूँ
अपने जीवन की सारी बचत…
यह रोशनी और जीवन का स्वाद।
मैं आँधी-तूफ़ानों और कोहरे में लिपटा रहूँगा…
जब तुम कोई प्रिय पत्र खोलोगे
किसी दूर देश में
मेरे सपने पहरेदार होंगे
डरो मत, चैन से सो जाओ।
तुम्हें याद भी नहीं…
वह लड़की जो तुम्हारे पास आई थी
पीले पंखों वाली तितली बनकर…
वह लड़की अब एक औरत है
जिसके लिए तुमने खाली छोड़ दिया है
उसका रास्ता, नदी का किनारा, उसकी चाँदनी।
