माध्यम वर्गीय परिवार
बॉर्नविटा का डब्बा जब खाली हो जाए।
तो वह दाल रखने के काम आता है।
जब कोई टी-शर्ट पुरानी हो जाए।
तो पोछा बनाने के काम आ जाता है
शायद यही एक माध्यम वर्गीय परिवार की परिभाषा बतलाता है।
हम कितना प्यार करते हैं अपने माता-पिता से यह कह नहीं पाते।
चाहे कितनी भी परेशानियां हो जीवन में हम उनके गले लग नहीं पाते।
कभी-कभी यह बात हमारे मन को खटक जाती है।
शायद यही एक माध्यम वर्गीय परिवार की परिभाषा बतलाती है।
छोटी-छोटी खुशियों को भी त्यौहार की तरह मनाया जाता है।
अगर घर में लग गई किसी की नौकरी या परीक्षा में आया कोई प्रथम!
तो चाहे कितनी भी तनख्वाह हो मां बाबा की पूरे मोहल्ले में मिठाई और समोसा बट्टवाया जाता है।
शायद यही एक माध्यम वर्गीय परिवार की परिभाषा बतलाता है।
-अल्फिया