दरिया छोटा गहरा पानी
क़द से निकला ऊँचा पानी
पास तो जाते दरिया के तुम
ज़र्फ़ से बढ़कर मिलता पानी
बच्चे जब तैराक हुए तो
दरियाओं का सूखा पानी
होना है यलगार यक़ीनन
घर में रखना दाना पानी
घर में हम गुस्ताख़ हुए हैं
बूढ़े हो कर मांगा पानी
अहद-ए-रवाँ में देख रहा हूँ
ख़ुद्दारी का मरता पानी

