दबे पाओं घर में कोई आ गया है

ये दिल ख़ुश्बुओं से महकने लगा है


सरे-बज़्म इतनी हमारी ख़ता है

अंधेरे को हम ने अंधेरा कहा है


दरीचे पे जिस ने चराग़ाँ किया है

मुझे हसरतों से वुही देखता है


किसी का यक़ीनन नशेमन जला है

चमन में उजाला बहुत हो रहा है


ग़मों के अलावा कहाँ कुछ मिला है

मुझे ज़िन्दगी का बहुत तजरबा है


कभी-ख़ूने दिल से सजाया गिरेबाँ

कभी आँसुओं से वुज़ू कर लिया है


अभी तुम नवैदे-सहर मत सुनाना

अभी चाँद बिस्तर पे सोया हुआ है



© ~ ?????? ?????? ???????