"संकल्प"


मन में ले संकल्प देख न पीछे मुड़कर।

आयेंगे अवसर सामने तेरे चलकर।।

चमक उठेगा कर्मों से सूरज भी ढलता।

कर्मों में ही निहित है नर जीवन की सफलता।।


मत कर भूत विचार ध्यान दे वर्तमान पर।

भविष्य तेरा ले जायेगा तुझे आसमान पर।

भर ह्रदय में बल बन संकल्पवान तू।

मेहनत के बल से ही पाएगा जग में नाम तू।।


होना न कभी उदास, कवि देता है शिक्षा।

विपरीत परिस्थितियों में ही होती है मन की परीक्षा।

मन मत विचलित करना अडिग रहना तू हमेशा।

बल नहीं कोई जग में नर संकल्प के जैसा।।


कवि खजान सिंह