अभी तो वर्षा बंद हुई थी
तुम इतनी जल्दी आ गये
थोड़ा तो सब्र कर लेते
देखो,
तुम्हारे आने से बेरंग पड़ा आसमान भी रंग गया है
कुछ ख़ूबसूरत तो कुछ इश्क़ का माहौल बन गया है
तुम्हारे आने से एक मुस्कुराहट सी आ गयी है
कुछ जीवों की आवाज़ों से एक मधुर तरंग छा गयी है
इसी तरह यूँ आते रहा करो खूबसूरती क्या है बताते रहा करो।


