काश कि मैं लड़की न होती!

अपने साथ हुए जुर्मों की तब मैं जिम्मेदार न होती।।


बाहर क्यों गई, कपड़े क्या पहने थे?

ऐसे प्रश्नों की फिर मैं जवाबदार न होती।


न निर्भया, न अभया बनती

न न्याय के लिए बेज़्ज़त होती।।


न जन्म से पहले मारी जाती,

न दहेज़ के लिए जलाई होती।।


नौ दिन देवी रूप में पूज कर,

दसवें दिन न नोची जाती।।


न कदम-कदम पर रोक-टोक,

न घर की इज़्ज़त का बोझ मैं ढोती।।


काश कि मैं लड़की न होती!

शायद समाज में इंसान मैं होती।


काश! मैं लड़की न होती।।