कब छोड़ उंगली तुम्हारी,
हम अपने अपने राह हो लिए,
संग सीख तुम्हारे,
कब इतने बड़े हो लिए?

माँ तेरी मीठी डांट,
पहले आदत सी थी,
हर नई लड़ाई में,
अब राहत सी है ।

दुनिया है तू मेरी,
तूझे क्या ही लिखू मैं?
अनगिनत पलों को,
शब्दों में कैसे बाँधू मैं?

सीढियाँ चाहे जितनी चढ़ लू,
मेरी नही है कोई उपलब्धि,
माना है मैने यहीं,
दुआ कहीं तेरी ही कुबूल हुई।