तेरे संग आज,
एक माँ ने जन्म लिया ।
तेरे हर कदम के साथ,
आगे मैं भी बढूंगी,
तेरे संग आज,
नए सफर ने जन्म लिया ।
तेरी खिलखिलाहट ही अब मेरा सार,
तेरी तुष्टी ही अब मेरा कार्य,
तेरे संग आज,
अनेक दायित्व ने जन्म लिया ।
तुझे अपनी दुनिया बनाकर,
पूरे विश्व का भ्रमण कराऊँ,
तेरे संग आज,
मेरे नए जग ने जन्म लिया ।
तेरी भाषा ही अब मेरी बोल,
तेरी हर किलकारी अनमोल,
तेरे संग आज,
नए किताब ने जन्म लिया ।
तेरे परख से सीखूं मैं,
तेरे शब्दों में बंध जाऊं,
तेरे हर पल को बुनकर,
एक नई कहानी लिख जाऊँ ।
तेरे संग आज,
एक माँ ने भी जन्म लिया ।
