तुझमे गुजरते हुए रस्ते भूल जाता हूँ किन्तु मौन और शंकाविहीन चलता जाता हूँ इस अनुमान में असफल सा मै राही कि तुझमे गुम हो कर मै कविता बनाता हूँ | मुझे औरों के पथ का कोई ध्यान न आता मै अपनी आफत और औषधि को साथ सजाता इस बेजान डगर पर है उसकी याद बैठी गुलाबों का गुलिस्तां मै उसकी खातिर बनाता दिलासा दे रहा हूँ मै खुद को उस फुहार तक यह रस्ता साथ देगा मेरे अपने त्यौहार तक इस क्रूर सड़क पर वही मेरा एक साथी किन्तु मै साथ छोड़ दूंगा अपने बसंत तक