नारी !

अबला नहीं है, वो जगजननी है,

भक्ति का सम्पूर्ण केंद्र है,

लक्ष्मी का धन-वैभव भी,

सरस्वती का अखंड ज्ञान है,

और, इस जीवन की डोर भी,

महिषासुर का वध करने वाली ,

वो माँ शक्ति-स्वरूपा है,

इस शोषित जग में ,

शोषण का हलाहल पीने वाली वो,

"मीरा" आज भी है,

नारी, सर्वस्व है,

हम सब के जीवन की संचार है...!!