प्रेम के दो शब्द !
और क्या है ज़िन्दगी
सोचती बस भला सोचूं
बुरा क्या है जिन्दगी
बहुत हैं बहुरूपिए
भ्रम बढ़ाने के लिए
न उलझना तर्क में
सीधी सरल है ज़िंदगी
चंद लफ़्ज़ों में सिमटती
कहानी संसार की
अच्छी नियत जिसकी
समझो सफल है ज़िंदगी
क्या अलग सबके लिए
बस कर्म फल है ज़िंदगी

