कहते हैं
मुस्कराते चलो
झूमती शाखें
कहती हैं
नम्र होकर भी
मस्ती से जियो
कलियां कहती हैं
उम्मीद पर भरोसा रखो
पतझड़ कहता है
परिवर्तन एक
अटल सत्य है
नदी, झरने, पहाड़, हरियाली
ये सभी खुशहाली के
संदेश देते हैं
यही धरती की शान हैं
इन्हें मत छेड़ो
इन्हें मत हटाओ
इन्हें मत और सताओ
मत करो खिलवाड़
इन्हें बचाओ
इन्हें बचाओ

