लोगों ने तुम्हें राम कहा
मुझे सीता और बने रहे
रावण ,केकई और शूर्पणखा
समय गया जब राम रहा था पिसता
पिता खोया , मां के लिए रोया
तब भी निभाया रिश्ता
अब तो रावण हैं बहुतेरे
 राम मिला न छोड़ेंगे 
खूब छलेंगे जी भर कर
फ़िर पीठ पर वार करेंगे
मत सहना अन्याय 
तुम शैतानों के लिए 
अर्जुन बनना
 मैं शक्ति बनूंगी
नहीं बनूंगी सीता