कविताएं होती हैं 

हमारी कल्पनाओं का आधार

कुछ ऐसे कथानक•••

हमें होता है जिनसे प्यार...


साँसों में घुलती हुई एक सरगम

हवाओं में कौंधे एक 

बिजली- सी हर दम••• 

उन बिजलियों को पन्नों पर 

उतारने की लालसा ही

कविता है....


सच कहूँ तो•••

जीवन का एक अधूरा हिस्सा ही कविता है...