बंदा इश्क़ में फना होने की कगार पर है
कील ठूक चुकी फंदा तैयार सा है।
गलतियों का बुना जाल सा है
खुद में खोया शख्स कंकाल सा है।
जीवन जिसका सवाल सा है
मौत का बना बवाल सा है।
पिंजरे में कैद सांसे,
सांसों ने ढोया बोझ कमाल का है।
बंदा इश्क़ में फना होने की कगार पर है...
