सुन-सुन कर थक गया कि क़िस्मत से ही सब मिलता है,
तू व्यर्थ ही भाग रहा है नामुमकिन मंजिलों के पीछे।
आख़िर मैने भी ठानी ,नही चलने दूंगी क़िस्मत की मनमानी ,
देखना एक दिन पूरा करके दिखाऊंगी जो दिल मे है ठानी ।
बिना रूके- थके , रात-दिन दिन-रात करती रहूँगी कोशिशें,
देखना एक दिन क़िस्मत बनाने वाला ख़ुद आकर कहेगा,
जा ले जा अपनी क़िस्मत ।
©️ काव्या शेखर
