कहीं खिले चेहरे तो कहीं सूखे पड़े हैं होली में,

कहीं रंगिनियां छायी तो कहीं रंग उड़े पड़े हैं होली में,

कहीं उत्साह की टोली तो कहीं हैरानी का भाव होली में,

कहीं बादल सी गर्जन है तो कहीं दबी जुबान होली में,

चुनावों के चढ़े पारे में ;

कहीं मृदंग तो कहीं खोया संबंध होली में,

मिलन का पर्व है यारों,

नफ़रतों को भुलाओ आज

चलो गले मिलकर दिल से खेलें 'रंग' होली में ।

दुआ है आज तस्वीर की जगह तक़दीर मिल जाए होली में,

जिनकी सूनी है उनको भी रस भरी संगीत मिल जाए होली में,

विरह में जीने वालों को मिलन की रात मिल जाए होली में,

रेगिस्तान की सूखी जमीं भी बन जाए डल झील होली में।।

~राजीव नयन