मेरे देश तुझे,है,दिल से शुक्रिया
जो भी है मेरा,वो तुमने दिया,
तेरी मिट्टी पर,कुर्बान है जीवन
तेरे सहारे,रौशन है घर का दीया।
मेरे देश तुझे,है,दिल से शुक्रिया
जो भी है मेरा,वो तुमने दिया।
हर जीत तेरी,मेरे जीत के जैसी,
तेरे ऊँचे मस्तक में,है मेरी खुशी,
पंछी की भांति,मैं रोज़ उड़ूंँ
पर्वत की हवाएँ,साँसों में बसी,
भूख मिटे,तेरे गर्भ के अन्न से
तेरी नदियों का,जल है पिया,
मेरे देश तुझे,है,दिल से शुक्रिया
जो भी है मेरा,वो तुमने दिया।
खुला हिमालय,है श्वेत तिलक-सा
सागर करती चरणों की वंदना,
तेरे गौरव की देते खुली गवाही
ऐतिहासिक और शोभित संरचना,
भाषाओं का है संगम तुममें,
संस्कृतियों का तुमने,मेल किया,
मेरे देश तुझे,है,दिल से शुक्रिया
जो भी है मेरा,वो तुमने दिया।
इस धरा पे मेरा,पहचान है तुमसे,
मेरे होने का,मिलता प्रमाण तुमसे,
गर्व मुझे है उन तीन रंगों पर
ऊँचा जिसका,मान है तुमसे,
और भी जितने रंग यहाँ पर
हर रंगों को,तुमने स्वीकार किया,
मेरे देश तुझे,है,दिल से शुक्रिया
जो भी है मेरा,वो तुमने दिया।
गूँजती तेरी स्वर्णिम गाथा
धरती के संपूर्ण भूगोल में,
कण-कण में,मानव के मन में,
असीमित,अपरिमित खगोल में,
ज्ञान की धरती ऐसे ही नहीं तुम
हर तिमिर को तुमने प्रकाश दिया,
मेरे देश तुझे,है,दिल से शुक्रिया
जो भी है मेरा,वो तुमने दिया।
तेरी मिट्टी पर कुर्बान है जीवन
तेरे सहारे,रौशन है घर का दीया।
~राजीव नयन

