एक से बढ़कर पाँच बनो,

जागृति की आंँच बनो,

लिखनी अगर कहानी है

तो रुकना फ़िर बेमानी है,

पाँच से बढ़कर 'सौ' बन जाओ,

ज्योति की तुम 'लौ' बन जाओ।


'सौ' के आगे एक नर हूँ मैं भी,

'लौ' में जलता एक खर हूँ मैं भी,

हो विचार चाहे अनेक,

लक्ष्य बनाओ,बस तुम एक,

शनै: शनै: ही,पर 'रौ' में आओ,

ज्योति की तुम 'लौ' बन जाओ।।

~राजीव नयन