मन के आक्रोश को 

हँस-हंँस कर दबाते हो,

कभी इशारों में 

तो कभी हल्का-सा खुलकर

सबका काम याद दिलाते हो,

चाहते हो पल में 

बदल दूँ दुनियाँ,

पर कुछ विचित्र बंधनों में

स्वयं को बंँधे हुए पाते हो।


राह जो तुमने चुना है;

क्या वो सही है?

जो तुम सोचते हो;

क्या लक्ष्य तुम्हारा वही है?

या थक जाते हो,प्रभाव के आभाव में,

या फ़िर उलझ जाते हो,आपसी भेदभाव में,

कहीं निराशा तो नहीं घेरती तुम्हे

दंभी कपटी दाँव में,

एक बार सोचना ज़रूर कि

क्यों स्वयं को इतना जलाते हो?


मैं तो कहता हूँ कि 

मार्ग से संतुष्ट हो तो जारी रखो बढ़ना,

वर्ना;

लक्ष्य वही रखो,पर राह बदल दो,

साथियों को खोजो और साथ चल दो,

पूरा न सही,अपने तय क्षेत्र के संसार का

चाल बदल दो।।

~राजीव नयन