क्या मृत्यु,क्या जीवन?
भटकता क्यों व्यर्थ आजीवन?
क्यों ठहरा हुआ है बेवज़ह ?
आगे बढ़नें में क्यों है हिचकिचाहट?
अनिर्णय की छाया में
क्यों बनाता काल को विकराल तू?
कुछ तो अंतर कर,
तू मानव है;
निर्णय कर और बढ़ चल,
लहरेगा पताका 'जय' का,
खुशियांँ खुद-ब-खुद
देंगी दस्तक तेरे आंगन,
क्या मृत्यु,क्या जीवन?
भटकता क्यों व्यर्थ आजीवन।।
~राजीव नयन
