अपनी चौखट,अपना घर
अपना आँगन,अपना डर
रोज़ दौड़ना है,
मुश्किल से जोड़ना है,
न जाने कितने
पत्थरों को तोड़ना है?
सुकून के पल
आज या शायद कल!
न जाने कब,कैसे
गुजरता है,कौन-सा पहर!
रहता हूँ यहीं,पर
बहुत दिन हुए देखे ये शहर!
अपनी चौखट,अपना घर
अपना आँगन,अपना डर ।।
~राजीव नयन
