भूल गया मैं
कि मेरी अब कोई अपनी भी ज़िन्दगी है
अपने दोस्तों के चिथड़े, दरिंदों के हाथों से होते देखकर
रणक्षेत्र खुला है ,रण इस पार और उस पार भी होगा
अब न कोई पत्राचार होगा न अब कोई ललकार होगा
तिरंगे का क़फ़न सर पे बांधकर अब सीधा वार होगा
सीने में ठंडक पहुंचेगी अब दुश्मनों के चीत्कार को सुनकर
भूल गया मैं कि मेरी अब कोई अपनी भी ज़िंदगी है
अपने दोस्तों के चिथड़े, दरिंदों के हाथों से होते देखकर।।
~राजीव नयन
