अपने हित की बारी जब आती

अपने अनुकूल गुपचुप नियम बनाते हो,

किसान हित की बारी जब आती

बिन चर्चा ,बस फ़रमान सुनाते हो!


अपने हित की बारी जब आती

भीड़ जुटा के मैदानों में लोकतंत्र समझाते हो,

लोकहित की बारी जब आती

बिन सुने,लोकतंत्र की आवाज़ दबाते हो!


कब तक झूठी सौगातें होंगी?

कब तक टूटी बातें होंगी?

सुनो ! नियम बनाने वालों।

सुनो !दरबार सजाने वालों।

अब बात नहीं अधूरी होगी,

जो भी होगी, पूरी होगी।।


~राजीव नयन