मैं अकेला कहां हूं
साथ मेरे गम है।
एक तो गम है..
उपर से कमबख्त,
ये आंखें भी नम है।
मैं अकेला कहां हूं..
साथ मेरे गम है
विचारों का संघर्ष है
भावनाओं का उत्पीड़न है
मन में भ्रम है
ये दुःख क्या कम है?
मैं अकेला कहां हूं?
साथ मेरे गम है।।