मैं आज क्यूँ नि:शब्द हूँ
बहक रही ये साँस या
नम नज़र है हो रही
वो धूल थी जो उड़ गयी
या वो राख है जो घुल रही
है राह ये अनजान सी
चल रही बारूद पर
ज़िंदगी है खेल या
अपेक्षाओं से मैं स्तब्ध हूँ
मैं आज क्यूँ नि:शब्द हूँ
खोलता ये खून है
या जुनून भरा रगों में
दौड़ती ये धड़कने
समय से तेज़ हो रही
ढूँढती मैं रोशनी
बारिश की बूँदों में सही
एक लकीर धूप सी
आशाओं मैं प्रारब्ध हूँ
मैं आज क्यूँ नि:शब्द हूँ
में आज क्यूँ नि:शब्द हूँ।
