एक आरज़ू है,
जो नया अंदाज दे पाए
तेरे एक तरफा से इश्क में
यूं ही जीना सीख जाएं
प्रिय के मोन अधरों से,
प्रिया का नाम सुन पाए।
इच्छा जो एक दिल की,
बयां तेरे साथ कर जाएं
यही तो मुश्किल है दिल की
बयां करने से डरते हैं
वो सामने मेरे,
ये नजरें उठाने से डरते हैं
उनकी जुदाई से
जुदा खुद से हो जाते हैं
बस एक झलक में ही
दीवाने हो जाते है
