विषय- वतन पे जाँ निसार है

विधा - गीत




देश पे जो मिट गये

खून में सिमट गये

भारती के लाल जिनसे

हम सभी को प्यार है

कर सलाम जो कहे

वतन पे जाँ निसार है, वतन पे जाँ निसार है।


नववधू को छोड़कर

मातृ मोह तोड़कर

पितृ छाया से परे

सीमा पे तैयार है

कर सलाम जो कहे

वतन पे जाँ निसार है, वतन पे जाँ निसार है।


राखी एक हाथ में

तिरंगा लिए साथ में

जीत की ध्वजा लिए

विजय-रथ पर सवार है

कर सलाम जो कहे

वतन पे जाँ निसार है, वतन पे जाँ निसार है।


अर्चना शुक्ला

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश