हर दिन नए विषयों का प्रश्नपत्र दिया जाता है जहाँ भी जाओ एक परीक्षा केंद्र होता है हल करने होते हैं सभी प्रश्न तत्काल साबित करनी होती है योग्यता अध्याय जिन्हें कभी न पढ़ा हो आ जाते हैं प्रश्न बन समक्ष संभव है कुछ शब्दों के पर्याय तो कुछ के विलोम भी लिखने होते हैं कुछ परीक्षाओं में आस - पास कुर्सियां खाली होती हैं हो सकता है पेन में स्याही अपर्याप्त हो उत्तर पूर्ण होने से पूर्व घंटी की ध्वनि गूँजती है छीन ली जाती है उत्तर पुस्तिका अनजान परिणामों का भय कितना कुछ होता है किंतु फिर नया शोध प्रारंभ होता है नए परीक्षा भवन का द्वार खुलता है उत्तरों की खोज प्रारंभ होती है जिन्दगी परीक्षा भवन हम विद्यार्थी