वापस अब हम नहीं लौटेंगे गली में तुम्हारे
शामें अब नहीं गुजारेंगे गली में तुम्हारे

ये जख्म, दर्द ये परेशानी
ले कर लौट जाएंगे शहर में अपने
ये नज़्म बज़्म की तन्हाई
बस यही रह जाएगी शहर में तुम्हारे

अब ना हम गम के साए में तुम्हारे घर को दौड़ेंगे
अब ना हम तन्हाई में तेरे शहर को याद रखेंगे
गुजारी हमने कई रातें ....
गुजारी हमने कई रातें कई शामें तुम्हारी याद में
अब ना हम फिर तसव्वुर में तेरी सूरत उभारेंगे ×2

वापस अब हम नहीं लौटेंगे गली में तुम्हारे
शामें अब नहीं गुजारेंगे गली में तुम्हारे
 
~कवितांश!