ये कम बोलते है, पर बहुत अधिक सोचते है

विचार भले ही नये रखे , पर संस्कार आज भी पुराने ही परोसते है

ये घर में हलकी सी गुंडागिरी चाहे ज़रूर रखे

पर दुनिया के गमो को हम तक आने से रोकते है


खुल कर हंसना इनकी शान मे नहीं, बस हल्का सा कभी कभी मुस्कुराते है

घर मे औरते हो या बच्चे सबके दिल की बात बिना कहे जान जाते है

कभी सास बहु के बीच रेफरी है ये 

तो कभी बहेनो के भाई जान

हर मुमताज़ के शाहजहां है ये

और हर बेटी की शान

बेटो के सच्चे दोस्त यही तो होते है

माँ पिता के श्रवण कुमार

अरे भाई मर्द को भी दर्द होता है

पता नहीं कब समझेगा ये संसार


नारी की महिमा तो सब जानते है

पुरुषो का दिल भी समुद्र से गहरा कम नहीं

परिवार के लिए हर गम मुस्कुरा जो सह जाए

ऐसा इंसा किसी भगवान् से तो कम नहीं


चेहरे पे इनके शिकन न दिखे ,

चाहे समस्या कितनी हो भारी

 महंगाई की टेंशन,बच्चों की शादी, घर दफ्तर के काम

 और तो और इन्ही की जिम्मे ज़्यादा पड़ती है समाज की ज़िम्मेदारी


ये खुद कभी रोते नहीं, पर अपनों के आंसू पर टूट जाते है

हमें हमेशा हसाते है , भले ही हम इनकी हर बात पर रूठ जाते है

जेब मे पैसे कम हो तो भी , हमारी मुस्कान लाना जानते है

गले नहीं लगते कभी, पर हमारे मन का हाल जानते है

बेटी बहन की शादी मे अंत तक नहीं रोते है

सपनो को पूरा करने की लिए चैन से नहीं सोते है

आज भी ये छुप के ही सिगरेट पीते है ,

दुनिया कुछ भी कहे मेरे लिए तो असली मर्द ये ही होते है


जिसने जीवन भर परिश्रम किया मेरे उज्जवल भविष्ये के लिए

जो सारे फ़र्ज़ निभाए ,मेरी राखी की लाज रखने के लिए ,

जिन्होंने मेरी बहन भाभी को सम्मान दिया, मेरे बेटे बेटी को मान दिया,

 मेरी माँ की जीवन की जोत ये ही जलाते है

मेरी मांग मे सिंदूर बन मेरे जीवन मे रंग फैलते है

वो मेरे पिता, पति, भाई ,जीजू और beta कहलाते है


वह पुरुष हमारे जीवन का अभिमान है

हमारे सपनो के परिंदे का नीला आसमान है

अनुशासन और सौम्यता जिनके गहने है

ऐसे सज्जन पुरुषो का समाज मे पूर्ण सम्मान है 


You Tube Link


https://youtu.be/n90E0HhIEXs