माँ तुम कैसी हो

तुम  englsih नहीं बोल पाती

भिंडी मेरी सहेली की मम्मी जैसे क्यों नहीं बनाती

जब देखो भाषण देती रहती हो

हेयर कलर नहीं मेहँदी लगाती हो

माँ तुम कैसी हो


तुम्हे PTM मे नहीं ले जा सकती, पापा ही आएंगे

तुम कुछ भी बोल देती हो, सब मेरा मज़ाक उड़ाएंगेपिछली बार तुमने बोला, मेरी बेटी को दस्त लगे थे

तुम्हे पता नहीं, लोग मुझ पर कितना हसे थे

तुम बहुत melodrama कर देती हो

माँ तुम कैसी हो


वो मेरे थोड़े से बुखार पर भी पूरा घर सर पे उठाना कभी बेसन का हलवा , कभी नज़र उतरनीऔर तो और घी का दिया जलना

अरे इतनी गंवार होकर भी, doctor को पढ़ा देती होहफ्ते मई ४ दिन उपवास रखती ho और सारे पकवान घर पर ही बना देती हो

मुझे समझ नहीं आता माँतुम कैसी हो


ऊँची धोती, बालो मे तेल, non branded चप्पलें और वो कला पर्स तुम्हारा

आम का अचार, अजवाइन का चूरन और वो सिलाई का डब्बा पुराना

गूंद के लड्डू, मेले के वो दिन, और बचे छुट्टे पैसे दबाना

वो campa cola पीना , और वो शक्तिमान के गाने गाना

अच्छा तो लगता है माँ, पर ये सब अब कहाँ चलता है

अब शावर जेल का टाइम है, कोई लक्स साबुन कहाँ मलता है

माँ अब बिस्कुट नहीं कूकीज होता है, सहेली नहीं collegue होता है

अब दरवाज़े पे दादी बाबा नहीं डोर बेल्ल होता हैअब रिश्तेदारों से काम और पड़ोसियों से ज़ादा मेल होता है पर तुम तो अब भी सबको बिटिया भैया बुला देती हो

सब को अपना समझ दिल का हाल बता देती हो

किसी से हेल्प नहीं मांगनी चाहे प्रॉब्लम जैसी हो

माँ तुम कैसी हो


मेरी ग़म मे तो क्या, मेरी ख़ुशी मे भी अपना आँचल भिगो लेती होमेरी कामयाबी में भगवान, और नाकामयाबी मे, खुद को कोस लेती हो

खुद सिर्फ दो साड़ी रखती थ,पर मुझे दिलाये जूते चार

पापा के हल्का सा डाटने पर भी खूब लड़, चाहे खुद ने बजाये मेरे हज़ारमुझे मार कर खुद कभी चैन से नहीं सोती हो

माँ तुम कैसी हो


मैं चाहे रिप्लाई ना करुँ, पर तुम रोज़ वाट्सएप्प पे गुड मॉर्निंग भेज देती होमेरे हर छोटे बड़े पोस्ट पे लाइक कमेंट कर देती होचाहे मे तुमसे रोज़ बात भी ना करु,पर तुम्हारे बर्थडे पर फोटो तो लगाती हूँ ना

कितना प्यार है तुमसे सोशल मीडिया पे जताती तो हूँ ना

खुद की दवा भले भूल जाओ पर मैंने खाना खाया कि नहीं बस ये ही पूछती रहती हो

अरे माँ तुम कैसी हो


रिमोट उल्टा पकड़ना, वीडियो कॉल पे कैमरा कवर कर देना

6 बजे साई बाबा, और 9 बजे KBC देखकर, खुद का मनोरंजन कर लेना

अब हमारे पास टाइम नहीं , जो तुम्हरे साथ ये फालतू सीरियल देख पाएंगे

हम तो हम थोड़ा इंस्टा थोड़ा फब और बाकी टाइम टिकटोक बनाएंगेअब मै तुम्हारी सरसो का साग और मक्के की रोटी नहीं खा पाउंगी

वैसे भी आज मदर्स डे है नातो फ्रेंड्स के साथ पिज़्ज़ा बाहर से ही खा कर आउंगमाँ तुम धीरे क्यों नहीं बोलती, माँ तुम तेज़ क्यों नहीं चलतीमाँ तुम चुप रहा करो, माँ तुम स्पेस क्यों नहीं देती

माँ तुम सोती क्यों नहीं, माँ तुम बार बार फ़ोन क्यों करती हो माँ तुम मेरी जीन्स क्यों धो देती हो

इतना मुझे समझ नहीं आता ……मेरे ऐसा होने पर भी माँ तुम ऐसी हो

अरे माँ तुम कैसी हो


You Tube Link

https://youtu.be/Raa3Juw3E_U