हुआ यूं कुछ ऐसा, कि थम गया सारा जहां
होते थे जहा मेले कभी, सुनसान है वो रास्ते यहां
दूर तक सिर्फ दिखता था धुंआ, खिल उठा वहां नीला असमान
जिन गलियों मे शोर थमता ना था, सिर्फ चिड़ियाँ चहकती है वहां
जिस दिनचर्या से थक चुका था इंसान, मिला अब जाके सुकून यहां
डर तो है सबके अंदर, मगर उमीद की किरण भी यहां
मत छोड़ तू होसला आगे बढ़ने का, सामने है एक नया जहां
बस इतनी सी है गुजारिश तुझसे, ना भूलना जो वक़्त ने सिखाया यहां
आने वाली पीढ़ी को तू देना एक बेहतर हिन्दूस्तान ।
- कविता सरदाना
