हम फौजी की बेटियां


हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।


चाहे आए कठिन परिस्थितियां उलझनों में नहीं खोती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।


सिखती है संघर्ष करना कभी नहीं विचलित होती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।


देती है अपनी मां को सहयोग परिवार का सहारा होती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।


छोटे भाई बहनों को संभाले साहस का दर्शन होती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।

सिखती है खुद को हर पर इस परिवेश में ढालना बेमतलब के चुगली में नहीं फसी होती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।


जीत लेंगी दुनिया सारी हर तरह के प्रश्न का उत्तर होती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।


सीखा है कष्ट साध्य बनना पिता से आरामखोर नहीं होती

हम फौजी की बेटियां कमजोर नहीं होती।