मुझे मत रोको।
मुझे मत टोको।
मुझे बढ़ने दो।
मुझे बढ़ने दो।
मैं हवा हूं।
मुझे बहने दो ।
मैं घटा हूं ।
बरसने दो।
मैं पंछी हूं ।
मुझे उड़ने दो।
ऊंचा है नभ कितना।
यह बात दिल में गढ़ने दो।
पाताल की गहराई से आसमान की ऊंचाई तक को
अपनी आंखों में भरने दो।
मुझे मत रोको ।
मुझे मत टोको।
मुझे बढ़ने दो।
मुझे बढ़ने दो।
मैं कोई फूल नहीं जो मुरझा जाऊं।
कोई तिनका नहीं जो तेज आंधी में उड़ जाऊं।
मैं तो मजबूत इरादा हूं।
एक मजबूत वादा हूं।
दुनिया जितना मुझको जाने।
उससे कहीं मैं ज्यादा हूं ।
मुझे मत रोको।
मुझे मत टोको।
मुझे बढ़ने दो ।
मुझे बढ़ने दो।
-kavita
