लक्ष्य


लक्ष्य तक पहुंच जाना है तुमको

जी जान लगाना है तुमको

लक्ष्य तक पहुंच जाना है तुमको।।


चाहे आए रोड़े राहों में

चाहे कोई विघ्न पड़े

चाहे रोके जमाना तुमको

चाहे कठिन रास्तों को अपनाना पड़े

चाहे साथ में हो काम के मेले

चाहे मेहनत को लगाना पड़े गले।।


लक्ष्य तक पहुंच जाना है तुमको

जी जान लगाना है तुमको

लक्ष्य तक पहुंच जाना है तुमको।।