आँखे बोलती हैं
जरा पढ़ के देखो।
नजरे झुकी हो अगर
दिल में उतार के देखो।
प्यार हैं इस दिल में कितना
चाहत को मुलाकातों में बदल कर देखो।
फांसले फिर भी हो हमारे बीच अगर
अपने हाथों से हाथ पकड़ कर देखो।
जिंदगी का सफर आसान हो जाएगा
साथ हमारे कुछ दूर चल कर देखो।
